Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

 

गदरपुर। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शुक्रवार को आवास विकास से स्थित शिल्पी अरोड़ा के आवास पर कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा शिल्पी अरोड़ा को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी गई और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन द्वारा जिस निष्ठा और विश्वसनीयता के साथ उनको कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनका प्रयास रहेगा कि वह कांग्रेस संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए कार्य करते हुए सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से कांग्रेस को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया विभाग आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ममता हालदार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, कांग्रेस ब्लॉकध्यक्ष नासिर हुसैन, नगरध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, सभासद मनोज गुंबर, बृजेश कुमार बिल्लन, नित्यानंद मंडल, रामविलास शाह, सतजीत सिंह गुलाटी, इरफान अली, सन्नी चौधरी, आकाश कोचर, बाघ सिंह एवं कपिल कामरा आदि मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें