HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के मूंह पर हरदा ने लगाया केक, बर्थडे पर कई भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

https://youtu.be/HElkOV30ckQ

उधम सिंह नगर : किच्छा नगर में आज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व रुद्रपुर के पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़ का 64वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ बरेली रोड स्थित गुंजन पैलेस में मनाया गया, जहां तमाम राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने तिलकराज बेहड़ को उनके 64वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार हरीश रावत भी तिलकराज बेहड़ के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे।इस दौरान हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने पूर्व मंत्री को अपने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता हमेशा से ही प्यार करती रही है, जिस कारण वह 2022 का चुनाव किच्छा से लड़ने का मन बना चुके हैं और उन्होंने पार्टी हाईकमान से टिकट की भी मांग कर दी है। वहीं आज तिलक राज के जन्मदिन के मौके पर कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सरवर यार खान, पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जसविंदर सिंह, कैलाश खन्ना, ओमप्रकाश दुआ, किच्छा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ,पंजाबी सभा के अध्यक्ष प्रवीण रहेजा, महामंत्री अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष मनोज गांधी, सुनीता कश्यप वीरू बाठला ,चौधरी भूपेंद्र सिंह बबलू, नितिन शर्मा, संदीप चुग, फिरासत खान, निर्मल सिंह हंसपाल, अशोक चुग, दिलीप सिंह बिष्ट, रामबाबू प्रधान ,वहीं इस दौरान पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के कार्यक्रम में रुद्रपुर सितारगंज हल्द्वानी सहित तमाम क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें