Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: बदलने वाला है मौसम, इस दिन हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले दिन यानी 4 फरवरी को भी सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। राज्य में इस साल ठंड का सीजन होने के बावजूद बेहद कम बारिश हुई है। जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार पिछले पांच सालों में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है। ऐसे में लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उन्होंने बताया कि इससे मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। सुबह-शाम भले ही ठंड हो, लेकिन दिन के वक्त तेज धूप से मौसम में गर्माहट रहती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें