Nainital NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, एक युवक की मौत

Breaking uttarakhand news

सितारगंज : उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसों में कई जानें गई है। वहीं कई घायल हुए हैं। बीते दिन डीजीपी ने एक चौकी प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश न लगा पाने के कारण दारोगा पर कार्रवाई की थी। वहीं ताजा मामला सितारगंज का है जहां 125 पर 2 बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 को सूचना दी गई। मौके पर 108 पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार जुनैद अंसारी पुत्र रजा अंसारी निवासी बांसखेड़ा अमरिया पीलीभीत को को मृत घोषित कर कर दिया।

वहीं गौरव बाबा पुत्र राजकुमार बाबा निवासी वार्ड नंबर 8 सितारगंज को गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें