नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश बोलीं- जनता बेसब्री से कर रही कांग्रेस के आने का इंतजार

हल्द्वानी की विधायक व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर बरसीं। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर जमकर वार किया और कांग्रेस को भाजपा से बेहतर बताया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने बेहतर काम किया इसलिए जनता कांग्रेस के लौटने का इंतजार कर रही है। बता दें कि आज मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी विधानसभा में लंबे समय से सड़कों के निर्माण ना होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे हल्द्वानी शहर में सड़कों पर गड्ढे हैं और जहां जल संस्थान या अन्य विभागों ने खुदाई कराई है, वहां भी नवीनीकरण के कार्य नहीं हुए हैं लिहाजा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग बेहद परेशान हैं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता के विकास कार्य करने में नाकाम है लिहाजा लोग फिर से बेसब्री से कांग्रेस सरकार का इंतजार है ताकि फिर से हर गली हर सड़क का डामरीकरण व अन्य विकास कार्य हो सके।