Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

देहरादून ब्रेकिंग : स्पा सेन्टरों पर कसेगी पुलिस शिकंजा, SSP ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देहरादून में स्पा सेंटर संचालकों पर पुलिस शिकंजा कसने वाली है। जी हां एसएसपी ने सभी जिले के थाना प्रभारियों को स्पा सेंटरों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने लगातार चेकिंग के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। बता दें कि अब तक कई ऐसे मामले देहरादून समेत प्रदेश भर से सामने आ चुके हैं जहां  स्पा और ब्लूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स का धंधा और जिस्मफरोसी का धंधा किया जाता था।

आपको बता दें कि देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्पा सेन्टरों में नियुक्त कर्मियों द्वारा स्पा मसाज की आड़ में ग्राहकों के साथ अनैतिक क्रिया कलाप किये जाने और उक्त सेन्टरों में अनैतिक देह व्यापार किये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा- सेन्टरों की सूची तैयार करते हुए सभी स्पा- सेन्टर संचालकों को उनके यहां काम करने वाले कर्मियों की सूची तथा आईडी प्रूफ थाने पर जमा करने हेतु निर्देशित करें, साथ ही स्पा सेन्टरों में बाहरी राज्यो/जनपदों से आकर काम करने वाली युवतियों का विस्तृत ब्यौरा उनसे प्राप्त करते हुए, स्पा सेन्टर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का रिकार्ड एक रजिस्टर में मेन्टेन कर उस पर उनका आईडी प्रूफ तथा मोबाइल नम्बर अंकित करने तथा स्पा सेन्टरों में प्रवेश द्वार/काउंटरों के अतिरिक्त अन्दर भी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित करें।

इसी के साथ सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से स्पा सेन्टरों की जांच कर इस बात का निरीक्षण करें कि स्पा सेन्टर में नियुक्त कर्मचारी कितने दिवस के अन्तराल में परिवर्तित हो रहे हैं तथा कहीं उक्त सेन्टरों में मसाज की आड़ में कोई अवैध धंधा तो नहीं चल रहा है। प्रत्येक थाना प्रभारी सप्ताह में एक बार स्पा सेन्टरों में लगाये गये उक्त सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को चैक करेंगे तथा स्पा सेन्टरों के सम्बन्ध में उनके द्वारा की गयी कार्यवाही को थाने पर एक अलग रजिस्टर बनाकर उसमें इन्द्राज करेंगे। उक्त रजिस्टर का महोदय द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें