Big NewsNainital NewsUttarakhand Weather News

VIDEO : नैनीताल SP ट्रैफिक को साथियों ने दिया कंधा, नम आंखों से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी : उत्तराखंड पुलिस के एसपी ट्रैफिक के पद पर नैनीताल जिले में तैनात राजीव मोहन के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। तो वहीं आज उनके अंतिम संस्कार के समय उन्हें विदाई देते हुए पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम रही। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित उनके आवास पर देर रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली अस्पताल से लाया गया, जहां आज सुबह रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, कोरोना काल में उनका एक योद्धा की तरह लोगों की मदद करना और गरीब मजदूरों के लिए मसीहा बनकर काम करना, आज हर किसी को याद आ रहा है। पुलिस अधिरकारी के रूप में एक अच्छे इंसान के निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ हल्द्वानी शहर के गणमान्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए बल्कि भारी संख्या में नैनीताल और उधम सिंह नगर से पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एसपी राजीव मोहन के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

https://youtu.be/DQ538bl5OkA

गौरतलब है कि बीते 27 दिसंबर को वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति में सुधार ना आने पर 4 दिसंबर को उनको दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां निमोनिया और डायबिटीज होने के चलते उनको सांस लेने में और परेशानियां बढ़ी और मंगलवार दोपहर उनके निधन की दुखद खबर आई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें