Dehradunhighlight

उत्तराखंड : शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Breaking uttarakhand news

उत्तराखंड : 2022 में जीत के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। जगह-जगह रैलियां और प्रदर्शन किया जा रहा है औऱ महंगाई समेत किसान बिल और तमाम मुद्दों को लेकर सरकार पर वार कियाजा रहा है। वहीं कांग्रेस की भीड़ बढ़ती जा रही है। जी हां प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित देहरादून महानगर के कार्यक्रम में शिव सेना के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी शिवसेना के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शुभम थापा, सचिन राजपूत, सूरज कुमार, अर्नब थापा, राजीव कुमार, रोहन खडका, अभिजीत थपलियाल, अथर्व मैठाणी, गौरव देउपा, सूरज भट्ट, सागर राजौरिया, अजय कुमार, कपिल जोशी, हैरी, रोहन आदि शामिल थे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। समाज को एक नई दिशा दी है। कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में  इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, आशीष सक्सेना राहुल रौबिन पंवार, दिग्विजय चैहान, अनिल बसनेत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Back to top button