HighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : आज आए इतने मामले, 6 की मौत, आंकड़ा 94 हजार के पार

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने शाम 6 बजे हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। आज प्रदेश से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। जी हां बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश भर में 141 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। आज 141 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 94 हजार के पार पहुंच गया है। बता दें कि प्रदेश भर में 94465 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक कुल 89182 लोग रिकवर होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 1602 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि आज शुक्रवार को अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चंपावत में 4, देहरादून में 51, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 37, पौड़ी गढ़वाल में 12, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 4, उधमसिंह नगर में 10 और उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आए हैं जिसके बाद उत्तराखंड में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 94465 तक पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें