Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

देहरादून ब्रेकिंग : बाइक के शौकीन राजमिस्त्री और पेंटर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिलें बरामद

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देहरादून की पटेलनगर थाना पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पटेलनगर पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने रुड़की और हरिद्वार निवासी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 12 चोरी की बाइकें भी बरामद की है। पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों राजमिस्त्री और पेंटर है।

मामले का खुलासा देहरादून एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने किया। जानकारी दी है कि चोरी के मामले में राजमिस्त्री और पेंटर धरे गए हैं जिन्हें स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का शौक था। बताया कि दोनों बाइक चोरों को 12 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से जानकारी मिली कि दोनों शातिर किस्म के चोर हैं जो हरिद्वार, देहरादून में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी हरिद्वार और रुड़की के रहने वाले हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें