Big NewsHaridwar NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड जल संस्थान से बड़ी खबर, प्रधान सहायक ने किए डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये हजम!

लकसर : हरिद्वार जिले के लक्सर से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि लक्सर स्थित जल संस्थान विभाग कार्यालय के प्रधान सहायक बिन्दर कुमार द्वारा विभाग की डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि का गबन किये जाने का मामला सामने आया है। प्रधान सहायक पर डेढ़ करोड़ का गबन करने का गंभीर आऱोप लगा है। वहीं इसके बाद विभाग के जेई राजेश निर्वाल ने गबन के आरोपी बिन्दर कुमार के खिलाफ लकसर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

जेई राजेश निर्वाल ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि जल संस्थान विभाग कार्यालय के प्रधान सहायक बिन्दर कुमार द्वारा विभाग का जो पैसा हड़प किया गया है वो जलकर की वसूली का पैसा था, जिसे बिन्दर कुमार द्वारा विभाग के लँढोरा ओर मंगलोर के बैंक खातों में जमा कराया जाना था- लेकिन आरोपी ने उक्त राशि को बैंक में जमा करने के बजाय स्वयं हड़प लिया। इसम मामले पर कोतवाल हेमेन्द्र नेंगी ने बताया कि आरोपी बिन्दर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले कि छानबीन शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें