HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

आ गए UK वाले : हजारों की तादाद में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे उत्तराखंड के किसान

Breaking uttarakhand news

आज किसान आंदोलन का 44वां दिन है. सरकार और किसानों के बीच आज दोपहर 2 दिल्ली के विज्ञान भवन में फिर से वार्ता होनी है. किसानों की चार मांगों में दो पर सहमति बन चुकी है लेकिन कानून वापसी और एमएसपी के लिखित आश्वासन पर पेच फंसा हुआ है.बातचीत नाकाम रहने के लिए सरकार कहीं ना कहीं किसानों के अड़ियल रुख पर ठीकरा फोड़ रही है लेकिन किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उनके साथ सांप सीढ़ी का खेल खेल रही है.वहीं किसान टस से मस होने को तैयार नहीं है।

उत्तराखंड से हजारों की तादात में ट्रैक्टर से किसान पहुंचे गाजीपुर

वहीं बता दें कि धीरे धीरे भारी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर इक्कट्ठा हो रहे हैं और किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। किसान जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। देश भर के किसान समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं आज उत्तराखंड से भी हजारों की तादात में किसान ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों ने वहानों के आगे पोस्टर लगाया जिसमे लिखा था ‘आ गए यूके वाले’। कड़ कड़ाती ठंड में हजारों की संख्या में किसान उधमसिंह नगर से ट्रैक्टर में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नारे बाजी करते हुए धरना स्थल के लिए रवाना हुए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें