Haridwar NewsHighlightUttarakhand Weather News

रुड़की : बारिश की बौछार से खिले किसानों के चेहरे, ठिठुरी प्रदेश की जनता

Breaking uttarakhand newsरुड़की: मंगलवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई और ठंडी हवाओं का दौर शुरु हुआ जो की अभी भी जारी है। मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठी। सोमवार देर रात से ही राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर शुुरु हुआ जो की सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही अन्य जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके मद्देनजर विभाग ने राज्य सरकार के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। चेतावनी को देखते हुए शासन ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

बता दें कि मंगलवार को देहरादून हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में दुबक गए है। ऑफिस में स्टाफ चाय के सहारे ठंड दूर कर रहे हैं। कई जगहों पर अलाव का सहारा लिया जा रहा है। मसूरी समेत कई पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट आई भारी है। वहीं बारिश होने से किसानों की खेती को फायदा होगी। बारिश की बौछारों को देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।  बता दें कि मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में 5 जनवरी को बारिश होने का अलर्ट जारी किया था साथ ही पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें