Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : देहरादून में फिर 100 से ज्यादा मामले, आज 8 की मौत

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है जिसमे 301 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं आज 8 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। बता दें कि आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आए हैं। वहीं 301 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकडा  92112 के पार पहुंच गया है। वहीं आज 695 लोग रिकवर हुए। प्रदेश में अभी 3966 केस एक्टिव हैं।  बता दें कि प्रदेश में 92.71% रिवकरी रेट है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 1535 लोगों की जान जा चुकी है हालांकि सभी मृतकों को कोई न कोई गंभीर बिमारी थी।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 0, चमोली में 4, चंपावत में 17, देहरादून में 125, हरिद्वार में 23, नैनीताल में 74, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 2, उधमसिंह नगर में 20 और उत्तरकाशी में 9 मामले सामने आए हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें