Haridwar NewsUttarakhand Weather News

रुड़की : दिल्ली जा रहे किसानों को रोका, भारी बारिश के बीच किसान-पुलिस आमने सामने

Breaking uttarakhand newsरुड़की : दिल्ली धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस बल और प्रशासन के द्वारा रुड़की गणेशपुर पुल पर रोका गया। भारतीय किसान यूनियन के चौधरी पदम सिंह रोड गुट के नेतृत्व में किसान सैकड़ों की संख्या में दिल्ली कूच कर रहे थे, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस बल के द्वारा गणेशपुर पुल पर किसानों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया, लेकिन किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान भारी बारिश होने के बावजूद किसान टस से मस नहीं हुए और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसी भारी बारिश के बीच में किसानों से वार्ता करनी पड़ी।

किसानों का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली हर हालत में जाएंगे और इस काले कानून का कड़ा विरोध दिल्ली जाकर करेंगे सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक किसान पुलिस एवं प्रशासन के सामने डटे रहे । किसान यूनियन के नेता चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि कृषि बिल का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा । किसी भी सूरत में इस काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें