Udham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

खबर का असर : किच्छा चीनी मिल में गन्ना की पेराई फिर शुरु, प्रबंधन ने सबको भेजा SMS

Breaking uttarakhand newsउधम सिंह नगर :किच्छा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना पेराई पुनः सुचारू कर दी गई है। जिसकी सूचना सभी किसानों को चीनी मिल प्रबंधन द्वारा मोबाइल पर एस एम एस के माध्यम से भेज दी गई है। वहीं पेराई सुचारू करने की मांग को लेकर किसान और कांग्रेस के सभी स्थानीय नेता विगत 2 दिनों के दौरान मिल अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल से मिल चुके हैं। जिस पर अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल ने तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए देर रात्रि गन्ना पेराई पुनः शुरु करा दी है। वहीं दूसरी ओर किच्छा चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र के दौरान राजनीति का अखाड़ा बनने जा रही है। किसान हितों की मांग को लेकर चीनी मिल में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेसियों का आज रविवार को चीनी मिल में धरना प्रदर्शन आहूत किया गया है। वहीं स्थानीय आम जनता ने दबी जुब़ान से कहा है कि देखना यह है कि किच्छा चीनी मिल के हितों की याद सालों बाद किन किन नेताओं को आ रही है और इन हितों के पीछे किसान हित है या कुछ और।

आपको बता दें कि बीते दिन तक 36 घंटे तक मिलमें पेराई का काम रुका हुआ था। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। खबर उत्तराखंड ने बीते दिन खबर प्रकाशित की थी और इस समस्या को सरकार तक पहुंचाई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें