Haridwar NewsUttarakhand Weather News

लक्सर : कोतवाली पुलिस ने किया दो शातिर बैटरी चोरों को गिरफ्तार

Breaking uttarakhand newsलक्सर :लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कुछ दिन पूर्व खड़ंजा कुतुबपुर निवासी यशपाल ने अपने ही घर के बाहर ट्रैक्टर से चोरी हुई बैटरी की तहरीर लक्सर कोतवाली को दी थी। लक्सर कोतवाली पुलिस जांच कर रही थी तभी देर शाम चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक बैटरी सहित आते दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान सही संतोष जनक जवाब ना मिलने पर दोनों युवकों को लक्सर कोतवाली लाया गया। पुलिस द्वारा सख्ताई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बैटरी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिए हैं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें