Dehradun

उत्तराखंड : SDRF जवान ने माउण्ट त्रिशूल के ऊंचे पर्वत का किया आरोहण

Breakinh uttarakhand newsदेहरादून : इंडियन माउंटेन फेडरेशन (IMF) द्वारा संचालित पर्वतारोहण अभियान में चयनित सदस्य SDRF जवान राजेंद्र नाथ का अभियान आज यानी की 24 सितंबर को सेनानायक SDRF सुश्री तृप्ति भट्ट ने उत्तराखंड पुलिस के प्रतीक चिन्ह प्रदान कर 28 अगस्त को IMF दिल्ली से फ्लैग ऑफ सेरेमनी के के बाद हुआ। एसडीआरएफ जवान राजेन्द्र नाथ उत्तराखंड के पहले पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने माउण्ट त्रिशूल (7120मीटर) का आरोहण किया।

आपको बता दें कि माउण्ट त्रिशूल अत्यधिक चुनोतीपूर्ण व पर्वतारोहियों के बीच लोकप्रिय मानेीजाने वाली पर्वतचोटी है। माउण्ट एवरेस्ट अभियान (8848 मीटर) से पूर्व माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) को पर्वतारोहियों द्वारा प्री-एवरेस्ट के रूप में किया जाता है।

SDRF जवान राजेन्द्र नाथ के द्वारा पहले भी वर्ष 2018 में चन्द्रभागा-13 (6264 मीटर), वर्ष 2019 में द्रोपदी का डांडा ( DKD) 5670 का सफल आरोहण किया है। पूर्व में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आरोहित मिशन सतोपंथ अभियान के टीम सदस्य के रूप में भी राजेन्द्र नाथ का चयन हुआ था, भविष्य में SDRF जवान की महत्वकांक्षा माउण्ट एवरेस्ट आरोहण की है।

Back to top button