Big NewsNainital News

बड़ी खबर : उत्तराखंड के इस कॉलेज में कोरोना विस्फोट, 93 छात्राएं पॉजिटिव

हल्द्वानी : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। वहीं अब कोरोनावायरस ने फिर से स्कूल और कॉलेजों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। स्कूल और कॉलेजों में एक साथ कई बच्चे पॉजिटिव आ रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर हल्द्वानी से है, जहां एक कॉलेज की 93 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के पाल कॉलेज में 93 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सैंपलिंग में 93 छात्र छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। प्रशासन द्वारा 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।

इस खबर से स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। हल्द्वानी में 2 दिनों के भीतर 182 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थय विभाग और प्रशासन ने सैंपलिंग तेज करदी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें