यूरोपीय देश आइसलैंड में 14 घंटे के अंदर 800 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस आपदा के बाद देश में इमरजेंसी लगा दी गई है। आइसलैंड की धरती 800 बार डोली तो हर कोई डर गया और हैरान हुआ। जानकारी के अनुसार सबसे बड़ा झटका ग्रिंडाविक के उत्तर में आया। यहां भूकंप की त्रीवता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी।
आने समय में हो सकती है बड़ी तबाही
आइसलैंड के सिविल प्रोटक्शन और इमरजेंसी मैनेजमेंट डिपार्मेंट ने एक बयान में नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा, ऐसी आशंका है कि इससे भी तगड़े भूकंप के झटके लग सकते हैं और बड़ी तबाही का सबक बन सकते हैं। इसलिए सबके सावधान रहने की जरूरत है। वहीं आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा खतरनाक कई आपदाएं आ सकती है। इसलिए सभी से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ग्रीनविच जाने वाली सड़के बंद
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग के मुताबिक सर्वाधिक प्रभावित इलाका ग्रीनविच का है। भूकंप के चलते यहां की सड़कों में भी दरार आ गई है। इसलिए पुलिस ने ग्रीनविच जाने वाली सड़के बंद कर दी हैं।