National

भारत में 24 घंटे में मिले 7,633 नए कोरोना केस, 11 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6,702 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 61,233 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 11 मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आए हैं,वहीं कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई है। दिल्ली और केरल में चार-चार, जबकि हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई है।

रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल संक्रमितों का 0.14 प्रतिशत है। राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें