अतीक की कब्जाई गई जमीन पर बने 76 फ्लैट, योगी सरकार ने गरीबों को सौंपी चाबी

प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद की कब्जाई गई जमीन पर गरीब लोगों के लिए रहने का आशियाना बन चुका है। आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। फ्लैच मिलने के बाद लोगों काफी खुश नजर आए।
अतीक की जमीन पर बने 76 फ्लैट
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अतीक अहमद की कब्जाई गई जमीन पर कार्रवाई करते हुए जमीन को सीज कर दिया था। जिसके बाद राज्य की सरकार ने इस जमीन पर फ्लैट बनाकर इसे गरीब लोगों को देने का फैसला किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस जमीन पर 76 फ्लैट बनाए गए। बता दें कि ये फ्लैट लॉटरी के तहत लोगों को आवंटन किए गए थे।
फ्लैट में मिली यह सुविधाएं
फ्लैट में सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें एक बैडरूम, एक लिविंग रूम, एक रसोईघर, एक टॉयलेट, बाथरूम, बालकनी, बिजली सीवरेज और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
इन्हें मिले फ्लैट
ये फ्लैट अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति, शारीरिक रूप से विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षण नियमों के आधार पर फ्लैट आवंटित किए गए हैं।