Dehradun NewsHighlight
75th Republic Day : कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के धूम पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। करन माहरा ने कहा की आज के दिन सभी कांग्रेस के नेताओं ने शपथ ली है की वह सविधान की रक्षा अपनी जान देकर भी करेंगे। इसके साथ ही हमेशा बाबा भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलेंगे।