National : शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू करेंगी सम्मानित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू करेंगी सम्मानित

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
75 teachers will get National Award on Teacher's Day, President Draupadi Murmu will honour.

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस बार शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित करेंगी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित पुरूस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार 2023 से पुरस्कृत किया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मनाते है शिक्षक दिवस

हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को प्रोत्साहित करना और उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होनें अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्ष की गुणवत्ता में सुधार का है बल्कि अपने छात्रों के जीवन के भी समृद्ध बनाया है।

TAGGED:
Share This Article