HighlightNainital News

72वां गणतंत्र दिवस : ITBP कैंप में कमांडेंड ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों को किया सम्मानित

लालकुआँ सहित पूरे नैनीताल जिले और उत्तराखंड में 72वां गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लालकुआँ के 34वीं वाहिनी भारत तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) कैंप में कमांडेड मुकेश यादव ने झंडारोहण कर आईटीबीपी के जवानों की सलामी ली l इस दौरान परेड ग्राउंड में हिमवीर जवानों ने परेड कर अपने जज्बे को दर्शाया।

इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया l इस दौरान कमांडेड पंत ने जवानों को संबोधित करते हुए 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया, कमांडेड ने आईटीबीपी के जवानों की साहस की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवान हर मौके पर देश की सेवा के लिये तत्पर है, हिमवीर जवान सीमा से सुरक्षा के साथ साथ देश के आंतरिक सुरक्षा में भी अपना बड़ा योगदान दे रहे है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें