Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के 55 मामले, 1 की मौत, अब 692 एक्टिव केस

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हो गया है लेकिन पर्यटतों की उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक बाऱ फिर से कोरोना का खतरा बढ़ गया है जिसके बाद सरकार ने पर्यटकों के लिए सख्ती बढ़ा दी है और आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। जगह जगह पुलिस चेकिंग कर रही है जिसमे कई लोग फर्जी रिपोर्ट के साथ भी पक़ड़े गए हैं। वहीं बता दें कि आज गुरुवार को उत्तराखंड में 55 मामले सामन आए हैं। वहीं 1 की मौत हुई है। आज 62 लोग रिकवर होकर घर लौटें है। इसी के साथ 692 एक्टिव केस अभी उत्तराखंड में है।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 0, देहरादून में 17, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 0, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रया में 5, टिहरी में 3, उधमसिंह नगर में 4 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 341362 तक पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें