National

कर्नाटक में कांग्रेस छोड़कर 50 से 60 विधायकों का BJP में शामिल होने का दावा, कभी भी गिर सकती है सरकार

जनता दल के नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है।

इसलिए छोड़ेंगे पार्टी

एचडी नेता कुमारस्वामी ने कहा कि कानूनी परेशानियों से बचने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक प्रभावशाली मंत्री भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। उन्होनें दावा किया कि मंत्री 50 से 60 विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

कभी भी गिर सकती है कांग्रेस सरकार- पूर्व सीएम

वहीं नेता कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होनें कहा कि कभी भी यह सरकार गिर जाएगी और साथ ही एक मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिए बेताब हैं। वहीं जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में किसी भी समय में माहारष्ट्र जैसा कुछ भी हो सकता है। उन्होनें कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए कुछ भी हो सकता है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें