मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है।
3 लोगों की तलाश जारी
जो परिवार पानी में बहा है, उसमें 4 बच्चे हैं और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी के 3 लोगों की तलाश जारी है। लोनावाला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। भूसी डैम ओवरफ्लो होते ही ये पहला हादसा सामने आया है।
इन शवों की हुई पहचान
जिन शवों को बरामद किया गया है उसमें महिला की पहचान शाहीना परवीन के रुप में हुई है। उसकी उम्र 40 साल के लगभग बताई जा रही है। वहीं जिस बच्च का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है।