Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में आज फिर कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की सात जिलों के लिए चेतावनी

Uttarakhand today weather : उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही पर्वतीय जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी Uttarakhand today weather

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 5 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है. जबकि अन्य जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका देखते हुए पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button