National

संसद से आज 49 सांसद हुए निलंबित, अब संख्या हुई 141, जानें आज किसे किया बाहर

लोकसभा में आज कुल 41 सांसदों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा राज्यसभा के 8 सांसदों को भी सस्पेंड किया गया है। इस तरह अब कुल मिलाकर 141 सांसद संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित हो चुके हैं। बता दें कि 18 दिसंबर तक कुल 92 सांसद निलंबित थे लेकिन आज ये संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने क्या कहा

वहीं सांसदों के निलंबन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुंह से संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहेंगे ये लोग, जिस तरह से इन्होनें विपक्ष के साथ बर्ताव किया है। अगर अगली बार ये लोग आ जाएंगे तो संविधान खत्म हो जाएगा।

संसद में गंदी राजनीति हो रही- सुशील कुमार

आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा से अपने निलंबन पर कहा कि जो सच बोले और जिन्होनें सवाल पूछे, उन्हें आज सदन से निलंबित कर दिया गया। जनता देख रही है कि किस तरह की गंदी राजनीति संसद में हो रही है।

आज निलंबित हुए सांसदों के नाम

वी वेथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को लोकसभा से मंगलवार को निलंबित किया गया है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें