सीमा हैदर को राष्ट्रपति मुर्मु से आस, भेजी 38 पेज की मर्सी पिटीशन, जानें मदद में क्या लिखा

पाकिस्तान से प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर इन दिनों देश में एक बड़ी बहस बना हुआ है। एक तरफ जहां वो खुद को प्यार की खातिर भारत में आना बता रही है तो वहीं वो जासूस होने के दायरे में भी बनी हुई है। हालांकि वो बार-बार भारत आने का मकसद केवल सचिन से प्यार करना बता रही है। इस बीच सीमा ने भारत की राष्ट्रपति से मदद भी मांगी है।
राष्ट्रपति मुर्मु को भेजी मर्सी पिटीशन
सीमा हैदर ने राष्ट्रपति मुर्मु को 38 पेज की मर्सी पिटीशन भेजी है। उसने अपील की है कि उसे भारत में ही रहने दिया जाए। उसे भारत की नागरिकता दी जाए। उसका कहना है कि वह भारत की बहू है। उसने सचिन से शादी कर ली है औ हिन्दू धर्म अपना लिया है। उसने अपनी दलील में कहा है कि उसका जिंदगी में प्यार के सिवा और कोई मकसद नहीं है।
कोई भी टेस्ट कराने को तैयार सीमा
वहीं सीमा ने लिखा की वह हिंदू धर्म अपना चुकी है। उसने कभी भी झूठ नहीं बोला है। एटीएस अभी उसकी जांच कर रही है और वह सीबीआई, रॉ, एनआईए किसी भी जांच के लिए तैयार है। यही नहीं पॉलिग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट, साई डिटेक्टर टेस्ट और DNA टेस्ट के लिए भी वह तैयार है।