National

सिक्किम के जल प्रलय में 34 लोगों की मौत, 105 लोग लापता, राज्य के कई इलाके जलमग्न

सिक्किम के ल्होनक ग्लेशियर में 3 अक्टूबर को बादल फटा जिस कारण तीस्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया और राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए।

34 लोगों की मौत, 105 लोग लापता

सिक्किम के इस जल प्रलय में कई लोगों की जान चली गई है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार इस जलप्रलय में 34 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं 105 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भारतीय सेना कर रही पीड़ित लोगों की मदद

इस संकट की घड़ी में भारतीय सेना पीड़ित लोगों की काफी मदद कर रही है। भारतीय सेना ने बाढ़ के कुछ दिनों बाद भी सिक्किम के लाचुंग में फंसे पर्यटकों को चिकित्सा देखभाल, भोजन और संचार प्रदान करके अपनी सहायता जारी रखी। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने 63 विदेशी नागरिकों और स्थानीय लोगों सहित 1,700 से अधिक फंसे हुए पर्यटकों को सहायता दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें