National

पराली जलाने पर देना होगा 30 हजार जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फैसला

केंद्र ने पराली जलाने पर जुर्माने को दोगुना कर दिया है। नए लिए गए सख्त फैसले के मुताबिक दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 5,000 रुपये, 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 10,00 रुपये और पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 30,000 रुपये जुर्माना देना होगा। बता दें कि बीते महीने के आखिरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली जलाने से प्रभावित राज्य सरकारों को कम जुर्माने के लिए फटकारा था, इसके बाद केंद्र ने जुर्माने की राशि बढ़ाई है।

ये नियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 के तहत संसोधित किए गए हैं। अधिनियम की धारा 25 की उप- धारा के खंड का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने इन नियमों को संसोधित करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवच्ता प्रबंधन आयोग (पराली जलाने के लिए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का अधिरोपण, संग्रहण और उपयोग) संसोधन नियम, 2024 के रुप में पारित किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें