Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 27 साल के सेना के जवान ने की आत्महत्या, युवती से था अफेयर

खटीमा : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा के रहने वाले 27 साल के सेना के जवान ने आत्महत्या करली। सेना का जवान फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिली है कि सेना का जवान विपिन राणा 15 दिन की छुट्टी आया था जिसका शव पेड़ पर लटका मिला। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। सेना के जवान के परिवार वालों ने बेटे की आत्महत्या का कारण एक युवती और उसके परिवार वालों को बताया है। जानकारी मिली है कि युवती और उसके परिवाल वाले विपिन पर शादी का दबाव बना रहे थे जिससे विपिन परेशान था। वहीं जवान के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहेनिया निवासी 27 वर्षीय विपिन सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह राणा मेरठ सेना में ट्रेड मैन पद पर तैनात थे जो 9 जनवरी को घर छुट्टी आया था। विपिन को 24 जनवरी को ड्यूटी पर जाना था। जानकारी मिली है कि विपिन का कुआंखेड़ा गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवती व उसके परिजन उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। शादी ना करने पर झूठा मुकदमा और नौकरी खत्म करने की धमकी दे रहे थे। इस पर गांव में एक दिन पूर्व पंचायत भी हुई थी, जिसमें शादी ना करने पर युवती ने 40 लाख रुपये देने व तीन बीघा भूमि नाम पर करने की बात कही थी। इसको लेकर विपिन काफी परेशान चल रहा था।

जानकारी मिली है कि शनिवार सुबह विपिन शौच का बोलकर घर से बाहर गया और काफी देर तक घर नहीं लौटा।  परिवार वाले परेशान हो गए। परिवार वालों ने विपिन को खोजा। घर के पीछे का नजारा देख परिवार वालों की आंख फटी की फटी रह गए। घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने युवती पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी काटा। मृतक के पिता नरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित युवती व परिजनों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें