AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर : अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत

Breaking uttarakhand news
FILE PHOTO

दिल्ली : कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए जरुरी ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत है. दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 मरीजों की मौत हो गई है. बत्रा और सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की बेहद किल्लत है और कुछ ही समय के लिए ऑक्सीजन मौजूद है.

दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट चले गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में जयपुर गोल्डन अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि कल (शुक्रवार) ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई है. दिल्ली के एक और अस्पताल सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है.

अस्पताल की ओर से कहा गया कि हम ऑक्सीजन की कमी की वजह से नई भर्तियां नहीं कर रहे और हम मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं. सर गंगा राम अस्पताल में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. अस्पताल में महज 1 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. इस बीच करीब साढ़े 11 बजे सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन टैंकर पहुंच गया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें