Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज आए 25 मामले, 35 मरीज हुए ठीक, एक हफ्ते और बढ़ा कर्फ्यू

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को 25 मामले सामने आए हैं तो वहीं एक भी मौत कोरोना मरीजों की नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 35 मरीज ठीक होकर घर लौटे है। आज 25 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब 379 एक्टिव केस रह गए हैं। इसी के साथ आज सरकार ने एक बार फिर से कर्फ्यू बढ़ा दिया है। कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें कि आज अल्मोडा़ में 4, बागेश्वर में 0, चमोली में 1, चंपावत में 2, देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 343125 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7388 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक भी मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज एक भी मरीज स्वास्थ्य नहीं हुआ है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 577 मामले सामने आ चुके हैं। 347 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें