National

25- 30 किलो टमाटर हुए चोरी, किसान ने खेत में लगा दिया सीसीटीवी कैमरा, चोर की खैर नहीं

देश में बढ़ते टमाटरों के दाम से हर कई परेशान है। इस बीच कई किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बने हैं। ऐसे में टमाटर की उचित देखरेख करना किसान का इस महंगाई में पहला दायित्व बना हुआ है। ऐसे में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से खबर सामने आई है जहां एक किसान ने टमाटरों पर नजर रखने के लिए अपने खेत में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है।

25-30 किलो टमाटर हुए चोरी

बाजार में टमाटर 100-200 रूपये किलो बिक रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के लिए टमाटर का एक दाना नसीब होना भी मुश्किल हो गया है। वहीं किसानों में भी टमाटर चोरी का डर है। इसलिए औरंगाबाग से 20 किलोमीटर दूर स्थित शाहपुर बानजार में एक किसान ने अपने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं ताकि टमाटरों पर नजर रखी जा सके। किसान शरद रावते का कहन है कि वह अब और टमाटरों का नुकसान नहीं झेल सकता। उसने बताया कि कुच दिन पहले उसके खेत से 25-30 किलो टमाटर चोरी हो गया था। जिसके बाद उसने खेत में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया।

डेढ़ एकड़ खेत में उगाए टमाटर

किसान शरद ने बताया कि उसने करीब डेढ़ एकड़ खेत में टमाटर उगाए हैं, ऐसे में रावत को टमाटर की फसल बेचकर करीब छह-सात लाख रूपये मिल सकते हैं। ऐसे में रावते ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए 22 हजार रूपये का सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। किसान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा सौर ऊर्जा पर चलता है इसलिए बिजली का खर्चा भी नहीं होगा।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें