National

235 भारतीय इस्राइल से सुरक्षित लौटे अपने वतन, भारत सरकार को कहा शुक्रिया

इस्राइल मे फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गया है। ऑपरेशन अजय के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया।

एक हफ्ते से जारी युद्ध में करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। कई भारतीय इस बीच वहां फंसे थे जिनमें से बीते दिन 212 भारतीयों का पहला जत्था नई दिल्ली पहुंचा था, वहीं आज 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे हैं।

भारत सरकार को दिया धन्यवाद

वहीं खौफ के माहौल से निकलने के बाद भारतीयों ने भारत सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि इस्राइल की स्थिति बेहद खतरनाक है लेकिन भारत आकर वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें