दिल्ली में 24 घंटे में 2200 चालान कटे, पुरानी गाड़ी चलाना लोगों को पड़ा भारी

दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब पुलिस भी ज्यादा मुस्तैद हो गई है। दिल्ली में पुरानी गाड़ियो का जमकर चालान काटा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ट्रैफिक पुलिस ने 2200 लोगों का चालान काटा है और 6757 वाहनों को रोका है।
दूसरे राज्यों के इन वाहनों को मिली अनुमति
ग्रैप-4 के मुताबिक इस समय दिल्ली में केवल दूसरे राज्यों के उन वाहनों को आने की अनुमति मिली है जो या तो इलेक्ट्रिक हो, सीएनजी पर चलते हो या फिर बीएस-5 वाहन हो। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने जरूरी सेवाओं में शामिल नहीं होने वाले सभी मध्यम और भारी माल वाहनों पर भी राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को छूट दी है जो कि जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
सम-विषम योजना लागू
बता दें कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए सम-विषम नियम लागू करने की घोषणा की है। 23 से 20 नवंबर तक सम- विषम योजना लागू की जाएगी।