National

22 पाकिस्तानी कैदियों को भेजा अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते उनके देश, अलग-अलग जेलों में बंद थे कैदी

सजा पूरी कर चुके 22 पाकिस्तानी कैदियों को आज भारत सरकार ने उनके वतन वापस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उन सभी पाकिस्तानियों को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस भेजा गया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर उन्हें सीमा की संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।

आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र देकर भेजा उनके देश

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार यह सभी आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र मिलने के बाद पाकिस्तान वापस गए हैं। दरअसल, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ जारी किया गया था, क्योंकि गिरफ्तारी के समय किसी भी कैदी के पास किसी भी तरह का यात्रा दस्तावेज नहीं था। ऐसे में आज उन्हें ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ देकर उनके देश भेजा गया।

अलग-अलग जेलों में बंद थे कैदी

बता दें कि यह 22 पाकिस्तानी कैदी देश के अलग-अलग जेल में कैद थे। इनमें से नौ गुजरात की कच्छ जेल से, 10 अमृतसर केंद्रीय कारागार से और तीन अन्य जेलों से यहां लाए गए मछुआरे हैं, जिन्हें भारतीय नौसेना ने पकड़ा था। आज उन्हें उनके देश भेज दिया गया है।

जनवरी में रिहा हुए थे 17 पाकिस्तानी मछुआरे

बता दें कि इससे पहले भी जनवरी में 17 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया गया था। इन्हें भी अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए ही पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें