Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

भारत के 21 साल के युवा ने ज्वाइन की यूक्रेनी सेना, रूस से करेगा मुकाबला

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बीच यूक्रेन के आम लोग भी लड़ाई में शामिल हो रहे हैं। लेकिन, पहली बार किसी भारतीय ने यूक्रेनी सेना ज्वाइन की है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले 21 साल के सैनिकेश रविचंद्रन अब रूस के खिलाफ लोहा लेते नजर आएंगे। वह जंग शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी, सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके भी होश उड़ गए।

सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सैनिकेश का उनके घर से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था।

इधर, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया, लेकिन सैनिकेश की कोई जानकारी न मिलने पर उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने पता लगाया तो सामने आया कि, सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना का हिस्सा बन चुका है।

उसने बताया कि, वह रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए यू्क्रेनी सेना में शामिल हुआ था। इस दौरान सैनिकेश के माता-पिता ने बताया कि, वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें