विपक्षी गठबंधन INDIA के 20 नेता जाएंगे मणिपुर, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा, लिस्ट हुई जारी

मणिपुर में हिंसा को लेकर सड़क से संसद तक हंगामा जारी है। इस बीच अब विपक्षी गठबंधन INDIA के 20 नेता मणिपुर का दौरा करने के लिए जाएंगे। विपक्ष का गठबंधन हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा।
बताया जा रहा है कि 20 नेता 29 और 30 जुलाई को मणिपुर के दौरे पर रहेंगे। कल गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में हिंसा प्रभावित राहत शिविरों में जाएगा। गठबंधन INDIA के नेताओं का कहना है कि हम एक संदेश के साथ जा रहे हैं कि हम उनके साथ खड़े हैं और हम क्षेत्र में शांति बहान करने के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करेंगे।
INDIA के यह 20 नेता जाएंगे मणिपुर
1.अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस
2. गौरव गोगोई, कांग्रेस
3. राजीव रंजन (ललन) सिंह- जेडीयू
4. सुष्मिता देव, टीएमसी
5. कनिमोझी करुणानिधि,डीएमके
6. संदोश कुमार पी, सीपीआई
7. ए.ए रहीम, सीपीआई(एम)
8. मनोज कुमार झा, आरजेडी
9. जावेद अली खान, एसपी
10. महुआ माजी, जेएमएम
11. पीपी मोहम्मद फैजल, एनसीपी
12. अनिल प्रसाद हेगड़े, जेडीयू
13. ईटी मोहम्मद बशीर
14. एनके प्रेमचंद्रन, आरएसपी
15. सुशील गुप्ता, आप
16. अरविंद सावंत, शिवसेना
17. डी रविकुमार, वीसीके
18. टीटीटी, वीसीके
19. जयंत सिंह, आरएलडी
20. फूलो देवी नेतम, कांग्रेस