Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

अनाथ आश्रम पहुंचे CM, बच्चों ने एक सुर में किया जन्मदिन wish, कहा- हैप्पी बर्थडे पुष्कर मामा

https://youtu.be/wwKwFjYMhjQ

 

देहरादून  अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाल वनिता आश्रम पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन ऐसे बच्चो के साथ मनाया जो किसी न किसी कारण से अपने माता पिता को खो चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि पिछले साल ही उनके पिता का देहांत हुआ है। वहीं बिना पिता के कैसे वो अपना सामाजिक और राजनीतिक जीवन जी रहे हैं, यह उनको ही पता है। ऐसे में उनके मन में पहले से था की वो अपना जन्मदिन ऐसे बच्चों के साथ मनाएंगे, जो अपने माता पिता को खो चुके हैं।

वहीं बता दें कि अनाथ आश्रम के बच्चों ने एक सुर में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जन्मदिन विश किया. बच्चों ने ताली बजाते हुए एक सुर में कहा- हैप्पी बर्थ डे पुष्कर मामा। इस दौरान सीएम समेत विधायक खजानदास, गणेश जोशी  भी मौजूद रहे। सीएम ने बच्चों को खुद अपने हाथों से केक और मिठाई खिलाई। साथ ही सीएम ने कई बच्चों को तो गोद में लेकर लाड प्यार भी किया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें