Dehradun NewsHighlight

VIDEO : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के इस फैसले को मंत्री रेखा आर्य ने बताया गलत

https://youtu.be/DtAgXu2qoJ4

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा किए जाने के बाद जहां भाजपा के भीतर ही असंतोष देखा गया, वहीं अब त्रिवेंद्र कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले नेता भी खुद खुलकर कमिश्नरी के फैसले पर बेबाक राय रख रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और त्रिवेंद्र कैबिनेट के साथ तीरथ कैबिनेट में राज्य मंत्री रेखा ने भी गैरसैंण को कमिश्नरी बनाए जाने की घोषणा पर खुलकर अपनी राय रखी है।

रेखा आर्य का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत राय यह है अल्मोड़ा को कुमाऊं कमिश्नरी में ही रखा जाए, और गैरसैंण को पहले जिला बनाया जाना चाहिए और उसके बाद गैरसैंण के भविष्य को तय करना चाहिए। रेखा आर्य का कहना है कि गैरसैंण को कमिश्नरी बनाया जाना व्यवहारिक नहीं था, यह जन भावनाओं के अनुरूप रहा इसी के चलते विरोध भी इसको लेकर देखा गया। रेखा आर्य का कहना है कि वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त करती है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को समझा और इस पर विचार करने का फैसला किया अब जन भावनाओं के अनुरूप ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें