Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी ब्रेकिंग : 2 गांव में 74 लोग कोरोना पॉजिटिव, दोनों गांव सील

उत्तरकाशी : मैदान के साथ अब पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि उत्तरकाशी में कोरोना की नई लहर घातक साबित हो रही है। आए दिन कई गांव के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सरकार ने अब नियम और सख्त कर दिए हैं दुकानों का समय 7:00 से 10 हफ्ते में 2 दिन ही खुलने का निर्धारित किया गया है।

लेकिन मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वही बता दें कि उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड से किशन पुर गांव में 56 कोरोना पॉजिटिव और पाल बारसू में 18 कोरोना पॉजिटिव आने से प्रसासन ने दोनों गाँव को सील कर दिया है। कोरोना अब गाव गाँव मे तेजी से पैर पसार रहा है। दोनों गांव में पुलिस तैनात की गई है किसी भी प्रकार की आवाजाही बंद कर रखी है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें