HighlightPithoragarh News

उत्तराखंड : मातम में बदला बर्थडे का जश्न, डांस के दौरान फिसला पैर और…

एक युवक दोस्त के बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने गया और अपनी जिंदगी खो बैठा। जी हां पार्टी में डांस के दौरान युवक का पैर फिसल गया औऱ खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। बता दें कि मामला पिथौरागढ़ का है जहां दोस्त के बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान युवक का पैर फिसल गया और युवक खाई से सड़क पर जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त का बर्थडे मातम में बदल गया

मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ का है जहां सोमवार देर शाम युवक नगर से करीब डेढ़ किमी दूर एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था। जन्मदिन की पार्टी चंडाक जाने वाले पैदल मार्ग में जहां छोटा झरना गिरता है उससे लगभग 30 मीटर ऊपर युवक के जन्मदिन पर डांस हो रहा था। करीबन दोस्त के बर्थडे में 7 से 8 युवक शामिल हुए थे जो डांस कर रहे थे तभी अचानक पैर फिसलने से 24 वर्षीय रोहित जोशी पुत्र धर्मानंद जोशी निवासी सिलौनी का पैर फिसल गया और वो खाई की तरफ गिरा और सीधे चंडाक जाने वाली सड़क पर उसका सिर टकराया। साथी के खाई में गिरते ही साथ के युवकों में  हड़कंप मच गया। सभी दोस्त सड़क पर पहुंचे और घायल रोहित को बाइक पर बैठा कर जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी मिली है कि मृतक युवक रोहित जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर सिलौनी गांव का रहने वाला था। पिथौरागढ़ में किराए के कमरे में रहता था और नौकरी करता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें