Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : ढाई हजार में लगवा सकते हैं ये वैक्सीन, सरकार ने इनको दिया विकल्प

sputnik v

देहरादून: देश में अब रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन की दो डोज लगेंगी। सरकार ने उद्योगों को पैसे देकर अपने कर्मचारियों को स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने का ऑप्शन दिया है, जिससे उद्योगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके। सिडकुल ने औद्योगिक संगठनों को पत्र जारी किया है। औद्योगिक संगठनों का  कहना है कि उद्योगों को चालू रखने के लिए कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की जरूरत है। सरकार ने उद्योगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी है।

प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतान के आधार पर टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें प्रति व्यक्ति स्पूतनिक-वी के दो टीके लगाने के लिए 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। सिडकुल के प्रबंध निदेशक सविन बंसल की ओर से जारी पत्र में औद्योगिक संगठनों को सुझाव दिया गया कि जो उद्योग इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के टीकाकरण में रूचि रखते हैं तो वे एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की सूची दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें