HighlightNainital News

उत्तराखंड : कैड़ा का जोरदार स्वागत, नाराजगी पर कही बड़ी बात

हल्द्वानी : BJP ज्वाइन करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधायकराम सिंह कैड़ा का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बचपन से वह संघर्ष करते आ रहे हैं और लगातार मेहनत करने के बाद वह विधायक बने।

इसी तरह वह हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे, साथ ही भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे, भीमताल विधानसभा में भाजपा नेताओं की नाराजगी के सवाल पर राम सिंह कैड़ा ने कहा कि परिवार और घर में थोड़ी बहुत नाराजगी हो जाती है।

जल्द ही वह सभी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे और एकजुटता से 2022 का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को लेकर कहा कि भाजपा ने यशपाल आर्य को बड़ा सम्मान दिया था इसलिए उन्हें पार्टी में ही रहना चाहिए था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें