highlightNainital

उत्तराखंड : हल्द्वानी में बारिश और ओले, लोगों को मिली राहत

हल्द्वानी :  पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज ओले के साथ जमकर बरसात हुई। जमकर हुई बरसात से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बरसात किसानों के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है।

हालांकि शहर में बरसात के कारण कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गयी, साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से पढ़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आज शहर में ओले के साथ बरसात हुई ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

लोगों का कहना है कि बरसात कुछ और देर तक होती तो मौसम में काफी ठंडक होती लेकिन थोड़ी देर तक हुई बरसात से भी गर्मी से राहत मिली है।

Back to top button