Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कांग्रेस में घमासान के बीच प्रीतम और यशपाल आर्य की मुलाकात

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता सदन की नियुक्तियों के बाद से ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। दौड़ में शामिल कई नाम और विधायक खुलकर राष्ट्रीय नेतृत्व पर आरोप लगा चुके हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिलने के लिए यशपाल आर्य पहुंचे। उन्होंने प्रीमत सिंह से मुलाकात की।

यशपाल आर्य प्रीतम सिंह के आवास पहुंचे तो प्रीतम सिंह घर पे नहीं थे। यशपाल आर्य ने करीब दो घंटे इंतजार किया और प्रीतम सिंह से मिलने के बाद ही वहां से लौटे। प्रीतम के घर पर ही लगभग एक घंटे दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। वहीं, यशपाल आर्य ने भी कहा कि कांग्रेस में कोई दिक्कत नहीं हैं। विधायकों की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें